देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशव नगर के नितेश ने बताया कि उसकी गांव धनोरा के मुख्य मार्ग पर उसकी श्री गणेश ज्वेलर्स के नाम से सर्राफ की दुकान है। बुधवार देर शाम वह दुकान का ताला लगाकर घर लौट गया था। देर रात दुकान पर लगा शटर उखाड़ कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान से ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण व एक हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए।
वारदात को अंजाम देते वक्त चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसे चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।