फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
मोदीनगर। पूर्व विधायक के रिश्तेदार के निर्माणधीन मकान से सामान चोरी कर भागता चोर। स्रोत: वीडियो
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां स्थित आकाश विहार कॉलोनी में चोर पूर्व विधायक के रिश्तेदार डॉ. सुधीर कुमार राठी के निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चार दिन में चोरी की यह दूसरी घटना है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर कुमार राठी चिकित्सक हैं। उनके मामा मास्टर राजपाल सिंह बसपा से विधायक रहे हैं। डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि वह आकाश विहार में मकान बना रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे अज्ञात चोर मकान में दाखिल हुए और वहां से काॅपर वायर समेत लगभग एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चोरी कर लिया।
चौकीदार ने शोर मचाया तो आरोपी सामान लेकर वहां से भाग निकले। डॉ. राठी ने बताया कि चार दिन में चोरी की यह दूसरी घटना है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें