फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित धीर एक्सपोर्ट फैक्टरी से चोरों ने लाखों रुपये के स्क्रैप व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। मामला 23 मार्च की रात का है। 24 मार्च की सुबह कंपनी के सुरक्षा गार्डों को टूटे ताले दिखे तब चोरी का पता चला।
विज्ञापन

फैक्टरी प्रबंधक शिव कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 23 मार्च की रात फैक्टरी में चोर दाखिल हुए और गोदाम, कार्यालय और स्क्रैप यार्ड का ताला तोड़ डाला। 24 मार्च की सुबह गार्ड परमेश्वर और जयवीर सिंह फैक्टरी में घूमते हुए पहुंचे तब ताले टूटे मिले।
इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सूचना दी। जब वह फैक्टरी पहुंचे तब पता चला कि स्क्रैप यार्ड से कई क्विंटल पीतल का स्क्रैप और कंप्यूटर, सीपीयू व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें