फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राम मिनी सचिवालय में रखे चार नए एसी सहित लाखों की कीमत का सामान चोरी

विज्ञापन
मोदीनगर के गांव रोरी के सचिवालय में कुंबल कर लाखों का सामान चोरी। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव रोरी के ग्राम पंचायत सचिवालय में चोरों ने कुंबल कर चार नए एसी, दो बटरी और इन्वर्टर समेत लाखों कीमत का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह सफाईकर्मी के मिनी सचिवालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चोरी हुआ सामान 15 दिन पहले ही लगने के लिए आया था। ग्राम मिनी सचिवालय में आठ महीने में यह दूसरी चोरी है। पहली चोरी की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

गांव रोरी की ग्राम प्रधान पूनम रानी ने बताया कि मिनी सचिवालय और पुस्तकालय में लगने के लिए चार नए एसी, कंप्यूटर, इन्वर्टर बैटरी आदि सामान बीती 13 सिंतबर को ही आए थे। बीती 15 तारीख को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और विधायक डॉ. मंजू शिवाच आदि ने उद्घाटन किया था। ग्राम प्रधान ने सभी सामान मिनी सचिवालय परिसर स्थित पुस्तकालय में रखवा दिया था। ग्राम प्रधान पूनम ने बताया कि रविवार रात चोर मिनी सचिवालय की दीवार में कुंबल उक्त सभी सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को सफाईकर्मी के पहुंचने पर घटना की जानकारी नहीं हुई। ग्राम प्रधान ने बताया कि मिनी सचिवालय में आठ माह में यह दूसरी चोरी है। बीती जनवरी में चोरों ने मिनी सचिवालय ने कंप्यूटर, बैटरी और प्रिंटर आदि चोरी कर लिया था। आरोप है तब पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने क बजाय उन्हें नसीहत देकर चौकी से भगा दिया था। इससे बदमाशों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने आठ महीने में दोबारा चोरी को अंजाम दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें