फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को बनाएंगे गुड्स हब: राहुल गांधी

Wed, 08 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
जनसभा के दौरान मंच पर बोलते हुए राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी पार्टियां पूरा दम लगा रही हैं। कांग्रेस सपा गठबंधन के लिए ये चुनाव लिटमस टेस्ट है। लिहाजा पार्टी के युवराज भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। मोदीनगर, हापुड़, खुर्जा की चुनावी सभाओं में राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी के मेक इन इंडिया की तर्ज पर यूपी में मेक इन यूपी अभियान चला कर गुड्स हब बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


कहा कि मोदी की पॉलिसी है गरीबों से खींचो अमीरों को सींचो, पीएम की भ्रष्टाचार की लड़ाई झूठी है। नोटबंदी मोदी सरकार की असफलता नमूना है। यूपी का हर जिला एक पहचान लिए है। जरूरत है, उसे दुनिया के मानचित्र पर स्थान दिलाने की। अमूमन परंपरागत भाषण देने से बचने वाले राहुल पहले चरण की अपनी अंतिम चुनावी सभा में मोदी पर तीखा हमला करते नजर आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों गरीबों की अनदेखी करके पीएम ने देश के पचास रईसों का 1.10 करोड़ रुपयों का कर्ज माफ कर दिया है। वो कहते हैं कि नोट बंदी ने काला धन खत्म कर दिया, हम कहते हैं आपने काला धन कहां बंद किया? आप स्विटजरलैंड से कितना काला धन ला पाए। केवल छह फीसदी काला धन कैश है, बाकि 94 फीसदी रियल एस्टेट, ज़मीन और स्विजरलैंड के बैंक के खातों में है।
विज्ञापन


उन पर रोक लगाने के बजाए मोदी जी ने  गरीबों  और ईमानदारों लोगों की मेहनत की कमाई को  रद्दी कर दिया।  पूरे हिंदुस्तान की ईमानदार और गरीब जनता को लाइन में लगा दिया। सपा-कांग्रेस गठबंधन की हवा पूरे प्रदेश में है, सत्ता में आने पर गठबंधन सरकार किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ करेगी। गाजियाबाद, मुरादनगर के बुनकरों को पुनर्वासित किया जाएगा।

बरेली के बांस, कानपुर के लैदर, मुरादाबाद के मरते पीतल उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा। हापुड़ के पापड़ को अमेरिका तक बिकवाया जाएगा, उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए युवाओं को सस्ते और आसान  बैंक दिलवाने की व्यवस्था की जाएगी। यूपी को दुनिया की गुड्स फैक्टरी  के रूप में डेवलेप करके नई पहचान दिलायी जाएगी।
विज्ञापन


राहुल ने आह्वान किया कि मोदी ने नोटबंदी में जनता को लाइन में लगाया अब जनता को चाहिए की वो बूथ की लाइन में लगकर इसका जवाब मोदी जी को दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें