फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फाटक पर थमी मालगाड़ी, दोनों ओर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर के चंडी रेलवे फाटक पर शनिवार दोपहर को गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही मालगाड़ी 10 मिनट तक खड़ी रही। इससे रेलवे फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मालगाड़ी के रुकते ही दोनों तरफ बाइक, कार और छोटे वाहनों की कतार लग गई। राहगीर और स्कूली छात्र भी जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लगभग प्रतिदिन बन रही है। लोगों ने बताया कि फाटक पर थोड़ी देर रुकावट होते ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। शनिवार की दोपहर गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही मालगाड़ी एक बार फिर सिग्नल न होने के कारण फाटक पर आकर थम गई। इससे लोगों को समस्या झेलनी पड़ी।
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नल को सही करने का कार्य चल रहा है। तकनीकी दिक्कत के कारण यह स्थिति बनी। सुधार कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें