कपलिंग टूटने से साहिबाबाद में बेपटरी हुई मालगाड़ी। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : udhampur news
गाजियाबाद। लोहा लेकर नई दिल्ली से गाजियाबाद आ रही मालगाड़ी साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के बेपटरी हो गई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुए हादसे में कपलिंग टूटने से एक बोगी के दो चक्के ट्रैक से उतर गए। शाम पांच बजे तक मालगाड़ी मेन लाइन पर खड़ी रही। इस कारण पीछे से आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर निकाला गया। दिल्ली मुख्यालय ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मालगाड़ी विशाखापत्तनम से लोहा लेकर नई दिल्ली पहुंची थी। वहां से इसको गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। साहिबाबाद स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले मालगाड़ी तेज आवाज के साथ बंद हो गई। तकनीकी टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कपलिंग टूटी हुई थी। दो चक्के पटरी से उतर गए थे।
आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे का बाकी स्थानीय अमला भी मौैके पर पहुंचा, लेकिन माल लदा होने के कारण ट्रेन को पटरी पर लाने में सात घंटे से अधिक लग गए। घटना में ट्रैक को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद रेल कर्मियों ने ट्रैक को दुरुस्त किया। शाम पांच बजे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
लोको पायलट, सहायक व अन्य स्टाफ के दर्ज किए बयान
दिल्ली मुख्यालय से दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम ने लोको पायलट, सहायक व अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। इस बारे में सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ शंकर सिंह गर्ब्याल ने बताया कि दुर्घटना से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। हादसे में कोई हताहत नहीं है। लापरवाही करने वालों पर गाज गिरनी तय है।
कपलिंग टूटने से साहिबाबाद में बेपटरी हुई मालगाड़ी। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : udhampur news
कपलिंग टूटने से साहिबाबाद में बेपटरी हुई मालगाड़ी। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : udhampur news
कपलिंग टूटने से साहिबाबाद में बेपटरी हुई मालगाड़ी। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : udhampur news