फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जहरीली हुई संजयनगर की हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बीते सप्ताह हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत दिलाई, लेकिन सोमवार को एक बार फिर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में शहर का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया। आम तौर पर हर दिन अन्य स्टेशनों के मुकाबले कम एक्यूआई वाला स्टेशन संजयनगर बेहद खराब श्रेणी में रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 दर्ज किया गया, यह देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर के मुकाबले भी अधिक रहा।
विज्ञापन

देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर सोमवार को मेरठ रहा जहां का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया। वहीं, संजयनगर का एक्यूआई यहां से अधिक रहा। रविवार को भी गाजियाबाद की हवा खराब रही थी, एक्यूआई 281 था। 24 घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 38 अंकों की कमी दर्ज की गई, लेकिन हवा खराब श्रेणी में बनी रही। गोविदंपुरम को छोड़ अन्य सभी स्टेशनों का एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। संजयनगर के साथ ही इंदिरापुरम और वसुंधरा की हवा भी बेहद खराब श्रेणी के करीब रही। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसकी वजह से एक्यूआई भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें