फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछरी गांव जा रहे भाजपा नेता को हिरासत में लिया

Mon, 07 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादनगर
विज्ञापन
एसओ से वार्ता करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मछरी गांव जाने की कोशिश कर रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मछरी तिराहे से हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। करीब 20 मिनट बाद त्यागी को थाने से छोड़ दिया। 31 अक्तूबर को भोजपुर थाना अंतर्गत मछरी गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद पथराव-मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में नेताओं और बाहरी लोगों के गांव में आने-जाने की सूचना पर प्रशासन ने शनिवार को गांव में धारा 144 लगा दी थी।

इसके बावजूद रविवार को भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ मछरी गांव जा रहे थे लेकिन  गांव के तिराहे पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान नेता और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसओ शिव प्रकाश सिंह भाजपा नेताओं को हिरासत मेें लेकर थाने ले आए और करीब 20 मिनट तक थाने में बैठाया रखा। बाद में समझा बुझाकर उन्हें छोड़ दिया। श्रीकांत त्यागी का कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई करने के चलते जनप्रतिनिधियों को गांव में जाने से रोक रही है।
विज्ञापन


मामले में शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उधर, एसओ का कहना है कि गांव में शांति है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें