फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की मां को मार डाला: पहले दोनों को मिलने से रोका, फिर शादी में डाली बाधा...; कत्ल के 28 दिन बाद खुलासा

Tue, 09 Dec 2025 06:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

28 दिन बाद हत्या का खुलासा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने साथी से पिस्टल ली थी। पढ़ें पूरा खुलासा।
विज्ञापन
प्रेमी ने प्रेमिका की मां को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी में करीब 28 दिन पहले महिला की घर के आंगन में गोलीमार की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। लोनी थाना पुलिस ने मृतका की बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी में बाधा बनने पर हत्या को अंजाम दिया था। 28 दिनों तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी साकिब और उसके साथी शादाब को गिरफ्तार किया है। साकिब ने शादाब से पिस्तौल ली थी।

विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी तक 11 नवंबर को अशोक विहार कॉलोनी में 55 साल की नवासी की अज्ञात ने गोलीमार का हत्या कर दी थी। महिला के बेटे अरमान ने लोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के मामले में मृतका की बेटी के प्रेमी साकिब पर हत्या का शक हुआ। शुरुआती पूछताछ में साकिब ने पुलिस को गुमराह किया। 

28 दिनों में साकिब से कई राउंड की पूछताछ हुई। पुलिस के सवालों में उलझने के बाद साकिब ने हत्या का खुलासा किया। साकिब ने पूछताछ में बताया कि वह मृतका की बेटी से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मृतका इसके विरोध में थी। मृतका ने साकिब से मिलने के लिए भी मना कर दिया था।
विज्ञापन

साकिब शादी में कैटरिंग का काम करता था। घटना के दिन दोनों भागने वाले थे। यह बात उन्हें पता लग गई। शादी में बाधा बनने पर साकिब ने अपने साथी से पिस्टल लेकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें