राजीव कॉलोनी निवासी रिंकी ने बताया कि घर में डाबरमैन नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। मंगलवार सुबह कुत्ते ने उनकी भांजी अंशिता (18) के चेहरे पर काट लिया। इससे अंशिता के होंठ बुरी तरह से जख्मी हो गए। रिंकी ने बताया कि कुत्ते को काफी समय पहले वैक्सीन लगवाई थीं, इस कारण से डॉक्टर ने एआरवी और सीरम लगवाने की सलाह दी है।
सीरम लगवाने के लिए उन्हें जीटीबी रेफर किया गया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि युवती के इलाज के बाद एआरवी लगवा दिया गया था। अस्पताल में सीरम नहीं है इसलिए उसे रेफर कर दिया गया था। सीएमएस ने बताया कि मंगलवार को 69 लोग कुत्ते काटने के आए थे, इनमें 32 बच्चे थे। सीएमएस ने बताया कि कुल 180 लोगों को पहली, दूसरी और तीसरी डोज लगवाई गई।