फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई से झगड़ने के बाद हिंडन नहर में कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-पांच और छह की पुलिया से शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे 20 वर्षीय पूजा ने गुस्से में आकर हिंडन नहर में छलांग लगा दी। 14 साल के बच्चे ने जब यह देखा तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छह गोताखोरों को युवती की तलाश में लगाया, लेकिन काफी देर तक वह नहीं मिली। कौशांबी पुलिस ने दोपहर डेढ़ बजे एनडीआरएफ को भी बुलाया। टीम ने गोताखोरों के साथ मिलकर करीब 11 घंटे उसकी तलाश की पर वह नहीं मिली। शनिवार सुबह आठ बजे से जाल बिछाकर तलाशी होगी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वैशाली सेक्टर-4 में रहने वाले अमर सिंह चौकीदारी हैं। उनकी पत्नी घरेलू सहायिका हैं। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटी हैं। सुबह साढ़े आठ बजे पूजा की किसी बात को लेकर भाई से बहस हो गई, जिससे वह गुस्सा हो गई। बाद में भाई रिक्शा चलाने चला गया, लेकिन पूजा बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह वैशाली सेक्टर-5 और 6 की पुलिया पर पहुंची। एलिवेटेड के नीचे सीमेंट की दीवार पर चढ़ने के बाद चप्पल उतारी और अचानक रोते हुए हिंडन नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद बच्चे ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच वैशाली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छह गोताखोरों को बुलाकर पूजा की तलाश में लग गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी। डेढ़ बजे एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और नाव में बैठकर पंपिंग मशीन से नहर के पानी को ऊपर उठाया, ताकि नीचे फंसा व्यक्ति ऊपर आ जाए पर टीम को सफलता नहीं मिली। टीम ने करीब 800 मीटर दूर यूपी गेट तक पूजा को तलाश किया। इस दौरान टीम को जलकुंभी से भी दिक्कत हुई। रात करीब आठ बजे अंधेरा होने पर एनडीआरएफ ने ऑपरेशन बंद कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती की तलाश के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से फिर से अभियान चलेगा।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
इस मामले में पुलिस अब दूसरे एंगल से भी जांच करेगी। वैशाली चौकी इंचार्ज ने हिंडन नहर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। शनिवार को दो टीम फुटेज की सहायता से युवती के बारे में पता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें