फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में नानी के घर खेलने गई आठ साल की बच्ची से 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार रात मासूम ने अपनी मां को तीन दिनों से किशोर द्वारा गंदी हरकत करने के बारे में बताया। मां ने पुलिस को किशोर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोर को पकड़कर घटना की जानकारी की। जानकारी के बाद किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी बेटी निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। घर के पास ही बच्ची की नानी का घर है। वह रोजाना दिन में नानी के घर पर खेलने चली जाती है। आरोप है कि वहां रहने वाला 15 साल का किशोर उससे छेड़छाड़ करता है। पिछले तीन दिनों से वह बच्ची को किसी बहाने से बुलाकर कमरे में गंदी हरकत करता है। बृहस्पतिवार की शाम को भी किशोर ने मौका पाकर उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया। मासूम बच्ची का बयान दर्ज कराकर किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें