मुरादनगर थाना क्षेत्र में दो भाइयों द्वारा 16 दिसम्बर को युवती का गला घोंटकर मारकर गंगनहर में फेंक दिया था। प्रथम दृष्टया शव उसी युवती का लग रहा है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए पसौंडा में रहने वाले युवती के रिश्तेदार को बुलाया है। युवती की सिनाख्त उसके तहेरे भाई शाहिद ने कपड़ों के आधार पर शीबा के रूप में की है। देर से पहुंची मृतका शीबा की मां परवीन ने अपनी बेटी शीबा की पहचान की। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।