फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में आधी रात हादसा: फ्लैट में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से मासूम की गई जान

Sat, 25 Oct 2025 11:42 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में बीती रात एक हादसा सामने आया। जहां फ्लैट में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट से निकलती आग की लपटों और धुएं को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
साहिबाबाद में आग लगने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीलामोड़ थानक्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन चौकी के पीछे बने फ्लैट में 24 अक्तूबर की देर रात करीब 2:25 बजे आग लग गई। आग लगने से घर में सो रहीं महिला 30 वर्षीय परवीन उर्फ पिंकी और उनकी बेटी साइना परवीन (6) दम घुटने से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट से निकलती आग की लपटों और धुएं को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिस फ्लैट में आग लगी थी उसमें दो दिन पहले ही बुलंदशहर निवासी ऑटो रिक्शा चालक जाकिर अपनी पत्नी परवीन उर्फ पिंकी और बेटी साइना परवीन को लेकर किराये पर रहने आये थे। 

दमकल की टीम दरवाजा तोड़कर जब फ्लैट में पहुंची तब अंदर रखा फ्रिज आग की लपटों से घिरा हुआ था। खिड़की-दरवाजे खोलने पर घर के अंदर का धुआं कम हुआ। तब फर्श पर परवीन और उनकी बेटी साइना दोनों बेहोश मिले। 
विज्ञापन

दोनों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। वहीं सीएफओ ने बताया कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने की वजह से आग लगी थी। बेहोश मां-बेटी को बाहर निकलने के बाद आग को बुझाकर कूलिंग का काम किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें