फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर पुरुषों को करती थी ब्लैकमेल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर पुरुषों को करती थी ब्लैकमेल, गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। फेसबुक पर पुरुषों से दोस्ती कर उनसे शादी के बाद पैसों के लिए ब्लैकमेल करने वाली एक महिला को पुलिस ने मंगलवार सुबह लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ दो अलग-अलग युवकों ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला युवकों से लाखों रुपये की मांग करती थी।
साहिबाबाद थाना एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि थाने में पर 6 और 16 फरवरी को दो अलग-अलग युवकों ने महिला के खिलाफ शिकायत की थी। युवकों ने बताया कि महिला ने पहले फेसबुक पर उनसे दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजी थी। महिला ने पहले तो दोस्ती की फिर उनसे गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद महिला युवकों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे मांगती थी। शिकायत देने आए एक युवक ने बताया कि उनसे करीब 5 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कुछ रुपये महिला को दे दिए। वहीं दूसरे पीड़ित ने बताया कि महिला उनसे करीब 20 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पीड़ितों की तरफ से शिकायत आने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम ज्योति तोमर बताया है। महिला अलग-अलग नाम बदलकर युवकों को फंसाती थी। पुलिस के अनुसार महिला कई युवकों को अपने जाल में फंसा चुकी है। कुछ लोग पुलिस को शिकायत नहीं देने आए हैं। पुलिस मामले में और जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के एक जवान को फंसाया
पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी महिला ने जवान से फेसबुक से दोस्ती की। उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शादी कर ली थी। उसके बाद जवान को लगातार ब्लैकमेल करने लगी। इसके एवज में पीड़ित के परिवार वालों से दो लाख रुपये लेकर समझौता किया था। उसके बाद भी आरोपी महिला लगातार पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगी। उसकी यूनिट व घर एक लीगल नोटिस भी भेज दिया।
विज्ञापन

लोनी थाने में महिला ने कराई थी रिपोर्ट दर्ज
पुलिस के अनुसार महिला के झांसे में नहीं आने वाले युवकों के खिलाफ महिला रिपोर्ट दर्ज कराती थी। महिला ने एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ लोनी थाने में भी फर्जी मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें