फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम एंक्लेव में तस्करों को दबोचने गई एओजी टीम पर पथराव और फायरिंग, एक आरक्षी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम एंक्लेव में तस्करों को दबोचने गई एसओजी पर पथराव और फायरिंग
विज्ञापन

साहिबाबाद। विक्रम एंक्लेव में मंगलवार रात तस्करों के यहां दबिश देने गई एसपी सिटी प्रथम की एसओजी टीम पर हमला कर दिया गया। आरक्षी विवेक भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि तस्करों ने टीम पर कई राउंड फायरिंग व पथराव भी किया।
मंगलवार को एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल की टीम को सूचना मिली कि विक्रम एंक्लेव में अवैध असलहे एकत्रित किए जा रहे हैं। टीम ने साहिबाबाद थाने की पुलिस को बिना सूचना दिए वहां दबिश डाली और दो-तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें थाने लेकर जाने लगे, तभी अचानक टीम पर भीड़ ने ऊपर से पथराव कर दिया। एसओजी टीम ने मोर्चा संभाला तो कुछ आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें आरक्षी विवेक भारद्वाज की आंख में चोट लग गई। मौके पर चर्चा थी एक गोली उनकी आंख के पास से गुजरी है, जबकि पुलिस अधिकारी किसी पत्थर लगने की वजह से चोटिल होने की बात कह रहे हैं। मौके पर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर जाकर स्थिति को संभाला। मगर तस्कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस को सूचना ना देना पड़ा भारी
एसओजी टीम ने दबिश देने से पहले साहिबाबाद थाने की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। विक्रम एंक्लेव का वह इलाका काफी संवेदनशील है। इससे पहले 12 मई को नंदग्राम थाना क्षेत्र की दीनदयालपुरी में भी दबिश देने गई महाराष्ट्र पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। हमले में पुणे पुलिस के पांच जवान घायल हुए थे।
विज्ञापन

कई लोगों को लिया हिरासत में
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हमले में घायल आरक्षी विवेक भारद्वाज को वैशाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोर्स ने जगह-जगह दबिश देकर पांच-छह आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में टीम जुटी है। पुलिस टीम पर हमला करने, पथराव और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें