फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला कपड़े के शोरूम में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान.

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मंजिला कपड़े के शोरूम में लगी आग
विज्ञापन

लोनी। कपड़े के तीन मंजिला शोरूम सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने पर समय रहते संचालक, ग्राहक समेत सभी लोग शोरूम से बाहर आ गए। दमकल के करीब 8 पानी के टैंकरों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित ने आग लगने पर करीब एक करोड़ का नुकसान बताया है। वहीं बाजार में हो रहे अतिक्रमण के चलते सभी पानी के टैंकर मौके पर नहीं पहुंचे सके।
टोली मोहल्ला कॉलोनी में हाजी मोबिन मलिक परिवार के साथ रहते हैं। उनका मेन बाजार खारी कुंआ के पास एक तीन मंजिला कपड़े का शोरूम है। शोरूम की मंजिल पर बिना सीले कपड़े और रेडिमेड कपड़े का शोरूम है। बेसमेंट में बर्तनों की दुकान हैं। शोरूम में भाई अयूब और भतीजा फिरोज रहते हैं। शोरूम में करीब 15 वर्कर काम करते हैं। सोमवार को शोरूम में मोबिन, अयूब, फिरोज, करीब 15 वर्कर और कुछ ग्राहक थे। शाम करीब 5 बजे शोरूम की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। इस दौरान भी बाजार में ग्राहकों की भीड़ थी। तीसरी मंजिल में कोई व्यक्ति नहीं था। ऊपर की मंजिल में आग लगने पर आसपास के दुकानदारों ने पीड़ित को सूचना दी। आग लगी देख शोरूम से सभी लोग बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पूरे शोरूम के तीनों मंजिलों में पहुंच गई। आसपास के लोगों ने दमकल और पुलिस को मामले की सूचना दी। इस दौरान आसपास के लोग पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग लगने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। करीब एक घंटे में सूचना के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी के टैंकर से आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते पानी के टैंकर अंदर नहीं पहुंचे
बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। आग लगने के बाद एक पानी का टैंकर किसी तरह मौके पर पहुंचा। पानी का टैंकर खाली होने पर वह वापस नहीं जा सका। रास्ता इतना छोटा था कि गाजियाबाद, साहिबाबाद से आए पानी के टैंकरों को कुछ दूर खड़ा होना पड़ा। यहां से पाइप के जरिये पानी मौके पर पहुंचाया गया।
आग लगने पर आधा बाजार हुआ बंद
सोमवार को शोरूम में आग लगने से पहले बाजार खचाखच भरा हुआ था। आग लगते ही मेन बाजार आधा बंद हो गया। लोग अपनी दुकानों को बंद कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ बढ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाना शुरू किया। लेकिन लोग आगे आ रहे थे। लोगों के चलते बचाव कार्य में देरी हो रही थी।
सामान निकालने से रोका
पीड़ित का शोरूम कई वर्ष पुराना है। जब शोरूम में आग लगी, तो सभी बाहर आ गए। ऊपर के मंजिल में आग लगने पर पीड़ित नीचे की दुकान से सामान बाहर निकालने लगा। इस दौरान शोरूम से शीशे टूट कर गिरने लगे। आसपास के लोगों ने पीड़ित को बाहर निकाला और सामान निकालने से रोका।
दिन की दुकानदारी जलकर राख
पीड़ित मोबिन ने बताया कि सोमवार के चलते बाजार में ग्राहकों की भीड़ थी। सोमवार को दुकानदारी भी अच्छी थी। दिन की दुकानदारों के पैसे गल्ले में रखे थे। आग लगने पर गल्ले में रखे पैसे भी जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि करीब 30 हजार से अधिक की धनराशि जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
सीएफओ गाजियाबाद सुनील सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। संभावना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग तीनों मंजिल में लगी थी। आग लगने पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें