फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थिति में कमरे की खाट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला घर में अकेली थी। बेटा काम पर गया था। शाम के समय परिजनों के घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने घर में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बलराम नगर कॉलोनी में सरोज बाला उर्फ मुन्नी देवी (72) अपने छोटे बेटे रवि के साथ रहती थीं। महिला के पति विजय गुप्ता की चार माह पूर्व कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। महिला के बड़े बेटे राजेंद्र बवाना और अश्वनी घर से 300 मीटर की दूरी पर दूसरे मकान में रहते हैं। रवि का दिल्ली के गांधी नगर में कपड़े का कारोबार है। अश्वनी की पत्नी शशि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए रवि के घर के सामने से जाती है। शाम करीब छह बजे वह बच्चों को ट्यूशन लेकर आई। घर का दरवाजा खुला होने पर शशि अंदर कमरे में गई तो देखा सास सरोज बाला चारपाई पर बेसुध है। आसपास के लोगों को बुलाया तो सांस नहीं चल रही थी। सरोज बाला के कान से खून आ रहा था। परिवार के लोगों ने घर में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि सरोज के पास एक काला बैग था। उसमें करीब डेढ़ लाख रुपये और एक सोने का हार था। लूट के बाद हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद सरोज परेशान रहती थीं। सीओ लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें