फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी में बिजली के मल्टी प्वाइंट कनेक्शन बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी में बिजली के मल्टी प्वाइंट कनेक्शन बढ़ेंगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। जिले में सिंगल प्वाइंट से मल्टी प्वाइंट कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के आवेदनों को बढ़ाने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा एनसीआर की 612 मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग में से 275 बिल्डिंग के रेजिडेंट्स मल्टीपल कनेक्शन के इच्छुक हैं। अभी तक आठ बिल्डिंग को योजना के तहत मल्टी प्वाइंट कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने ट्रिपिंग और कटौती की शिकायत पर अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को वसुंधरा सेक्टर-19 के सब-स्टेशन में निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोपहर 12:40 बजे ऊर्जा मंत्री का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पीवीएनएल के निदेशक (तकनीकी) राकेश कुमार राणा, मुख्य अभियंता पंकज कुमार और सुपरिटेंडेंट इंजीनियर निरंजन कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर फीडर की जानकारी ली। इसके बाद वहां इलाकों के फीडरों पर प्रमुख लोगों नाम और मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मरों के लोड के बारे में पूछने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि जब क्षमता है तो फिर ट्रिपिंग क्यों हो रही है, तत्काल ट्रांसफार्मरों का असेस्टमेंट करने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां मौजूद उपभोक्ता, भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं से बिजली का फीडबैक लिया। श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंगल प्वाइंट से मल्टी प्वाइंट कनेक्शन करने के लिए सोसायटियों से आवेदनों की गति बढ़ाई जाए। एनसीआर में 612 मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग हैं। इनमें से 275 बिल्डिंग के लोग मल्टीपल कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक हैं। इनकी तरफ से कनेक्शन देने की मांग को लेकर आवेदन किया गया है। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जनपद में योजना के तहत आठ बिल्डिंग का कन्वर्जन हो चुका है। जल्द ही अन्य बिल्डिंगों में की सिंगल प्वाइंट कनेक्शन दिया जाएगा। पूर्व की सरकार में 16000 मेगावाट बिजली नहीं थी। अब 23000 मेगावाट के साथ आपूर्ति हो रही है। गांवों में दिन में तो कभी रात में बिजली आती थी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उपभोक्ता अपने बकाए बिजली बिलों को जमा करेंगे तो जल्द ही बिजली की दरों में कटौती की जा सकती है। इस बीच उन्होंने एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को गाजियाबाद में ट्रिपिंग और अन्य समस्याओं की समीक्षा कर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।
मंत्री के सामने शिकायतें
वसुंधरा निवासी राय तपन भारती ने बिजली की समस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा। इस बीच ऊर्जा मंत्री ने वसुंधरा इलाके को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का भरोसा दिया। सेक्टर-16 राहुल डेयरी के पास बीच सड़क पर लगे खंभों को हटाकर समाधान की मांग की। वहीं उपभोक्ताओं ने लाजपत नगर, इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार, राजनगर एक्सटेंशन समेत अन्य जगहों पर बिजली कटौती की शिकायत की। भाजपा नेता पप्पू पहलवान ने मीटर रीडरों के आई कार्ड बनाने की मांग की। इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमवीर यादव और किशोर ठाकुर ने व्यापारियों के बिल माफ करने की मांग की। पार्षद मंजू त्यागी ने जर्जर तारों का मुद्दा उठाया, पार्षद विनोद कसाना ने कर्मचारियों के गलत व्यवहार और कटौती की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगाड़ की सरकार नहीं है, जड़ से समस्या का समाधान करें
उपभोक्ताओं ने समस्या पूछने के दौरान ऊर्जा मंत्री कई बार अधिकारियों पर गर्म होते नजर आए। पीवीएनएल के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी लगातार शिकायतों को लिख रहे थे। लेकिन जब इंदिरापुरम, शिप्रा सनसिटी, ज्ञानखंड, सिद्धार्थ विहार, शालीमार गार्डन और लाजपज नगर राजनगर एक्सटेंशन, कविनगर की बिजली सप्लाई सामने आईं तो ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को इन्हें लिखकर एक सप्ताह में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एमडी को निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें