फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: श्रीकांत शर्मा बोले- उपभोक्ता बकाया बिल चुका दें तो बिजली की दरों में हो सकती है कटौती 

Sat, 12 Jun 2021 05:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि उपभोक्ता अपने बकाए बिजली बिलों को जमा करेंगे तो आने वाले समय में बिजली की दरों में भी कटौती की जा सकती है। पिछले 3 सालों में बिजली बिल की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-19 में सब स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि निर्बाध और सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को देने का संकल्प प्रदेश सरकार का रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व की सरकार में 16000 मेगावाट की डिमांड को पूरा नहीं किया जा सकता था, मगर वर्तमान सरकार 23000 मेगावाट से अधिक के डिमांड को पूरा कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 54 प्रतिशत वृद्धि के साथ आपूर्ति की है। ट्रांसफार्मर को तेजी से ठीक कराया जा रहा है। पहले प्रदेश के कई गांवों में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली आती थी, लेकिन अब 18 घंटे से अधिक और तहसील क्षेत्र में 22से 24 घंटे की सप्लाई दे रहे हैं।

एनसीआर क्षेत्र में 24 घंटे की आपूर्ति हो रही है, लेकिन पिछले दिनों आंधी बारिश के कारण लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने से थोड़ी दिक्कतें उपभोक्ताओं को हुई। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि उपभोक्ता अपने बकाए बिजली बिलों को जमा करेंगे तो आने वाले समय में बिजली की दरों में भी कटौती की जा सकती है। पिछले 3 सालों में बिजली बिल की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली विभाग के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को निर्देश दिए कि गाजियाबाद में ट्रिपिंग और अन्य समस्याओं की समीक्षा कर उन्हें अवगत कराएंगे। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान करने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मर और फीडर व अन्य उपकरणों की जानकारी मांगने पर बिजली विभाग के अधिकारी बंगले झांकते नजर आए। सब स्टेशन में निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री ने पत्रकार और उपभोक्ताओं से समस्याओं को जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें