फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में की लूटपाट विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में की लूट, विरोध पर महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

लोनी। बेहटा हाजीपुर कालोनी स्थित मेवात चौक के पास शनिवार रात नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार के चार लोगों को बंधक बनाकर घर से करीब डेढ़ लाख की नकदी और लाखों के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने परिवार को बंधन मुक्त किया। पोस्टमार्टम के बाद महिला शव मेरठ जानी ले गए। घर के पास लगे सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ जानी निवासी आसिफ पत्नी समरीन (24), बेटे आतिफ (12), तैमूर (1), उजमा (9) और नमीरा (6) के साथ लोनी बेहटा हाजीपुर कालोनी स्थित मेवात चौक के पास छह साल से रह रहे हैं। आसिफ घर के पास ही कबाड़े का काम करते हैं। आसिफ के मुताबिक शनिवार रात प्रथम तल पर वह अपनी पत्नी समरीन, बच्चे उजमा और तैमूर के साथ सो रहे थे। सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर उनका साला जुनेद और बड़ा बेटा आतिफ सो रहे थे। एक बेटी नमीरा अपनी नानी के घर सोने गई थी। देर रात करीब एक बजे नकाबपोश हथियारबंद चार बदमाश घर में घुसे। तीन बदमाश प्रथमतल पर आए और उसे तमंचे की नोक पर लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उठ गईं तो एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और कपड़े से दोनों के हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी से पैसे और जेवर निकाले। बदमाश उनसे पांच लाख रुपये कहां रखे हो कि बात कह कर पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाश आसिफ को ऊपर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी। आसिफ का कहना है कि समरीन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने रजाई से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद बदमाश उसे लेकर ऊपर वाले फ्लोर पर ले गए। वहां सो रहे साले जुनैद और आतिफ को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने सारा घर खंगाला और लूट पाट कर घर से फरार हो गए। आसिफ ने बताया कि वह किसी तरह खिड़की के पास आए और पड़ोसियों को आवाज लगाई। उनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी घर में आए और सभी को बंधक मुक्त कराया। नीचे आने पर देखा कि समरीन सीढ़ियों के पास पड़ी हुई थी। आसिफ ने पड़ोसी की मदद से समरीन को कार से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें