फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र खुलेगा काला पत्थर अंडरपास, नोएडा जाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र खुलेगा काला पत्थर अंडरपास, नोएडा जाना होगा आसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। एनएचएआई तीन से चार दिन में एनएच-9 पर काला पत्थर अंडरपास खोल देगा। निर्माणाधीन अंडरपास में अब कुछ ही काम बचा है। इसके खुलने से इंदिरापुरम की तरफ से नोएडा आने-जाने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। लोग लंबा चक्कर काटने से बच जाएंगे। बरसात की वजह से इस अंडरपास को खोलने में देरी हुई है।
मेरठ एक्सप्रेस वे फेज दो के तहत यूपी गेट से डासना के बीच 20 किलोमीटर की दूरी में 18 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इनमें से 6 अंडरपास को खोल दिया गया है। काला पत्थर अंडरपास सातवां है। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि इस अंडरपास को पहले ही खोल दिया जाता, लेकिन बरसात के कारण विलंब हो गया। अंडरपास की दीवार बना दी गई है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। इससे पूरा होने में दो से तीन दिन लगेंगे। काम पूरा होते ही खोल दिया जाएगा। इसकी चौड़ाई साढ़े 12 मीटर जबकि ऊंचाई साढे़ 5 मीटर है।
विज्ञापन

एहतियात बरतकर किया जा रहा काम
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि काला पत्थर कट पर खुदाई के दौरान जमा पानी को निकाल दिया गया है। अब मजदूर अपने हाथों से बिजली के तार शिफ्ट कर रहे हैं। काम के दौरान कहीं अगर तार कट गया तो इंदिरापुरम की बिजली चली जाएगी, इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं करंट से बचकर काम करना पड़ रहा है। इसमें समय लग रहा है, जबकि बारिश ने काम में बड़ा व्यवधान डाल दिया। एनएचएआई इसे जल्द खोलने की कोशिश कर रहा है।
नोएडा और दिल्ली जाना होगा आसान
काला पत्थर कट खुलने से इंदिरापुरम के लोगों को फायदा मिलता है। यहां से वाहन चालक आसानी से नोएडा पहुंच जाते थे। अब रास्ता बंद होने की वजह से उन्हें शिप्रा मॉल कट या फिर सीआईएसएफ के रास्ते जाना पड़ रहा है। इन दोनों सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम की समस्या बन रही है। इसके खुलने से वाहन चालक आसानी से एनएच पर चढ़कर दिल्ली और नोएडा आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी गेट के पास एनएच-9 रात में होगा वनवे
एनएचएआई के डीजीएम ने बताया कि यूपी गेट के निकट निर्माणाधीन पुल के ऊपर गार्डर रखने के लिए शनिवार से दस दिनों के लिए नहर रोड का ब्लॉकेज लिया गया है। दरअसल 5 क्रेन और 3 भारी भरकम मशीन से पुल पर गार्डर रखा जाएगा। इन 8 मशीनरी को रखने की जगह के लिए नहर रोड का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन एक दो दिनों के बाद गार्डर रखने के लिए यूपी गेट के पास एनएच 9 को वन वे करने की जरूरत पडे़गी। दोनों तरफ की ट्रैफिक को एक ही रोड से निकाला जाएगा। इसके लिए रात का समय चुना जाएगा।
काला पत्थर अंडरपास में तेजी से कार्य किया जा रहा है। दीवार बन चुकी है। छत का कुछ काम शेष रह गया है। इसे शीघ्र खोल दिया जाएगा।
-मुदित गर्ग, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें