फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागुन मेंशन में हर वर्ग के लिए है विशेष कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
महागुन मेंशन में हर वर्ग के लिए है विशेष कॉर्नर
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित महागुन मेंशन फेज-1 एक ऐसी सोसायटी है, जहां का हर वर्ग एक्टिव है। खास बात यह है कि सोसायटी में धार्मिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ स्पोर्ट्स डे भी अपना विशेष महत्व रखता है। हर क्षेत्र में यहां के लोगों की गतिविधियां हैं और इन सबके ऊपर समाज सेवा की भी भावना इनमें प्रबल हैं।
सोसायटी में 350 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 700 लोग रह रहे हैं। सोसायटी की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यहां कुल 85 सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके साथ ही हाल ही में गेट पर डिजिटल चेकिंग शुरू कर दी गई है। प्रत्येक बाहरी व्यक्ति जब सोसायटी में प्रवेश करता है तो उसकी तस्वीर खींची जाती है और उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है।
विज्ञापन

इनसेट
सोसायटी में है निम्न सुविधाएं
स्वीमिंग पूल, बच्चों व बड़ों का अलग-अलग
किड्स प्ले जोन
क्रिकेट ग्राउंड
बैडमिंटन फील्ड
लाइब्रेरी
सीनियर सिटीजन क्लब
जिम
एक्टिविटी हॉल
मेड के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था
वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
सोसायटी में सभी नियम कायदे बेहद सिस्टमैटिक हैं। यहां की तीन प्रमुख ज्ञानोदय, ज्ञानदीप और ज्ञानसागर पूरे सोसायटी को एकजुट किए हुए है। इन संस्थाओं के माध्यम से हम धर्म, साहित्य और शिक्षा प्रसार का काम करते हैं। हम हर रोज सुबह योग भी करते हैं। लगातार विभिन्न एक्टिविटी करते हैं जो हमें दूसरों से अलग करता है। - एमसी सक्सेना
हमारी सोसायटी किसी में कोई एक वर्ग एक्टिव नहीं बल्कि यहां के विकास में महिला व पुरुष मिलकर काम करते हैं। हमारा एनुअल स्पोर्ट्स डे सोसायटी के सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। हमने बच्चों से लेकर युवाओं के लिए खेल के मैदान और उसमें व्यवस्थाएं बना रखी हैं। - मीलिंद मनस्वी
सोसायटी में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है और बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन है जो बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में उपयोगी है। यहां की सबसे अच्छी बात है कि हम लोग मिलकर मेड के बच्चों के लिए ज्ञानदीप नाम का स्कूल चलाते हैं। - सुमन सक्सेना
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सोसायटी में विशेष स्थान है। हर शाम को मंदिर में सत्संग लगता है और प्रत्येक मंगलवार को होने वाले सुंदरकांड में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसके साथ ही हम सब मिलकर बच्चों को साक्षर करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। - नीलम खुल्लर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें