फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के दामों में उछाल, लोगों का बिगड़ा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज के दामों में उछाल, बिगाड़ दिया रसोई का बजट
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्याज के दाम लगातार बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। पिछले एक महीने में प्याज के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं। महंगी हुई प्याज लोगों के बजट पर भी अब असर डाल रही है। उधर, हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छूने को तैयार हैं। विक्रेताओं का कहना है कि दीवाली तक दाम घटने के आसार नहीं हैं।
साहिबाबाद मंडी में प्याज 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। जबकि फुटकर दुकान इसे 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। गाजियाबाद में इंदौर, नासिक, राजस्थान से प्याज की आवक होती है। हर दिन करीब 14 से 15 गाड़ी प्याज साहिबाबाद मंडी में आती है, जो इन दिनों घटकर तीन से चार गाड़ी रह गई है। दाम बढ़ने से प्याज की बिक्री पर भी असर पड़ा है, ज्यादा मात्रा में प्याज खरीदते थे, वो अब ज्यादा खरीदने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम है बड़ी वजह
थोक मंडी कें व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों कुछ राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। पैदावार कम होने से प्याज की आवक पर असर पड़ा है और बड़ी मंडियों में स्टॉक करने वाले विक्रेता इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं।
अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े
हरी सब्जियों के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। दीवाली बाद नई सीजनल सब्जियों के आने पर इनके दाम कम होने की संभावना है।
अभी प्याज और सब्जियों के दाम पर महंगाई एक से दो महीने तक रहेगी। प्याज की फसल को नुकसान होने से आवक कम हुई है। गाजियाबाद से इंदौर जो व्यापारी गए थे, वो प्याज पर लगने वाली बोली देखकर पीछे हट गए। महंगी बोली पर बड़ी मंडियों के कारोबारी प्याज को उठा रहे हैं। श्राद्घपक्ष और नवरात्र के दौरान प्याज कम ही लोग प्रयोग करते हैं। ऐसे में इसको लेकर फिलहाल हाहाकार नहीं मचेगा। - श्रीपाल यादव, अध्यक्ष
आलू-प्याज व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन
प्याज के दाम बढ़ने से रसोई पर असर पड़ा है। अब कम प्याज से काम चलाना पड़ रहा है। लगातार प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। इनको कंट्रोल करने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

राजू, ग्राहक
प्याज के दाम कम किए जाएं तो लोगों को राहत मिले। गली में सब्जी बेचने वाले 80 रुपये किलो तक इसे बेच रहे हैं। मंडी में भी प्याज इन दिनों कम आ रही है।
पप्पू पंडित, ग्राहक
प्याज अधिकांश घरों में सब्जी में प्रयोग की जाती है, यह लोगों को महंगे दामों पर प्याज खरीदना पड़ रहा है। प्याज के बढ़े दामों को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
आशीष, विक्रेता
इन सब्जियों के बढ़े दाम
सब्जी का नाम 15 दिन पहले अब का भाव
भिंडी 20 रुपये 30 रुपये
शिमला मिर्च 30 रुपये 50 रुपये
गोभी 40 रुपये 50 रुपये
लौकी 20 रुपये 30 रुपये
खीरा 20 रुपये 30 रुपये
धनिया 150 रुपये 200 रुपये
नोट : सभी रेट रुपये प्रति किलो में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें