फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस के हाथ लगी ऑडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक पुलिस के हाथ लगी ऑडियो
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र की प्रताप विहार कॉलोनी में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के मोबाइल में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए उनके द्वारा हत्या कर देने की आशंका जताई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विजयनगर एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि मूलरूप से बाईपास स्थित बागों वाली कॉलोनी निवासी मयूर सिंह (26) पुत्र राजपाल सिंह वर्तमान में प्रताप विहार सेक्टर-11 में किराए के फ्लैट में रहता था। पूर्व में वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था, लेकिन नौकरी से छूटने के बाद कुछ दिनों से जॉब की तलाश में था। एसएचओ का कहना है कि मयूर सिंह पत्नी को जन्माष्टमी पर अपने घर लेकर गया था। उसे सहारनपुर जाना है, यह कहकर वह रविवार को ही अपने फ्लैट पर आया था। कॉल न उठने पर परिजन सोमवार को फ्लैट पर पहुंचे तो मयूर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

ये लोग मुझे मार डालेंगे
एसएचओ का कहना है कि मृतक के मोबाइल से एक ऑडियो क्लिप मिली है। इसमें वह कह रहा है कि ये लोग उसे मार डालेंगे। इसमें उसने चाचा व बुआ केलड़केका नाम भी लिया है। मौके से शराब की बोतल भी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसएचओ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या-आत्महत्या स्पष्ट होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें