फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा लदी ट्राली गड्ढ़े में आकर पलटी, दो छात्र सहित चार दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा लदी ट्राली गड्ढ़े में आकर पलटी, दो छात्र सहित चार दबे
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएचएआई की लापरवाही से एनएच-9 पर हुए गड्ढे जानलेवा साबित होने लगे हैं। आए दिन हो रही घटनाओं की कड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। डासना में गड्ढे की चपेट में आकर भूसे से लदी ओवर लोडेड ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो छात्रों सहित चार लोग भूसे की ट्राली के नीचे दब गए। लोगों और पुलिस ने संयुक्त प्रयास से चारों को भूसे निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे एनएच-9 पर डासना चौकी के सामने गड्ढे में आकर ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा 10वीं कक्षा का छात्र रिहान (15) निवासी कल्लूगढ़ी, 11वीं कक्षा का छात्र परवेज (17) निवासी रफीकाबाद, परवेज का मामा निसार (32) निवासी रफीकाबाद और शमीम (55) निवासी मयूर विहार भूसे के ढेर में दब गए। निसार अपने भांजे परवेज को बाइक से आजाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में छोड़ने जा रहा था। जबकि रिहा व शमीम पैदल थे। एसएचओ मसूरी नरेश कुमार सिंह का कहना है कि भूसा हटवाने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से हटवाकर साइड में खड़ी की। भागे चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई के खिलाफ किया हंगामा
घटना से गुस्साए लोगों ने एनएचएएआई के खिलाफ हंगामा करते हुए कहा कि सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो हादसों का सबब बन रहे हैं। डासना में फ्लाईओवर बंद किया हुआ है और डासना अंडरपास में पानी भरा होने के कारण लोग रांग साइड आने को मजबूर हैं। इस वजह से हर वक्त जाम जैसे हालात रहते हैं।
विज्ञापन

तीन घंटे लगा जाम, जबरन खोलना पड़ा फ्लाईओवर
घटना के बाद डासना में भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने हाथ-पांव पीटे भी, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। इसके चलते गुस्साए स्थानीय लोगों ने डासना में जबरन पत्थर व अवरोधक हटाकर फ्लाईओवर चालू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें