फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव, राजनगर एक्सटेंशन चौक पर भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जलभराव, राजनगर एक्सटेंशन चौक पर भीषण जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। शनिवार रात हुई बारिश के बाद राजनगर एक्सटेंशन चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे जलभराव हो गया। सर्विसलेन में गड्ढों में पानी भरने से कई वाहन खराब हो गए, जिसके चलते वाहनों पहिए थम गए। देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। पुलिस ने गड्ढों में मिट्टी, रोड़ी व बजरपुर डलवाकर गड्ढों को समतल कराया, जिसके बाद ट्रैफिक सुचारु हुआ।
राजनगर एक्सटेंशन चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। देखरेख के अभाव में सर्विसलेन खस्ताहाल हो चुकी है। वहीं, रुक-रुककर हो रही बारिश ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया। शनिवार रात हुई बारिश से सर्विसलेन पर जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों ने हादसे की आशंका के चलते वाहन पानी में नहीं उतारे। देखते ही देखते राजनगर एक्सटेंशन चौक पर जाम लगना शुरू हो गया। रविवार सुबह शुरू हुआ जाम का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबस होकर ट्रैफिक पुलिस ने भरवाए गड्ढे
जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक वाहन चालकों को समझाकर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरवाकर गड्ढों में डलवाई, जिसके बाद ट्रैफिक स्मूथ हो सका। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना कर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें