फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक में 41 प्रस्तावों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक कल, 41 प्रस्तावों पर होगा मंथन
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में सोमवार को 41 विकास कार्यों पर मंथन किया जाएगा। इनमें कई अधिकांश शहर के विकास कार्यों के प्रस्ताव हैं। वहीं शहर के पुराने मनोहर टाकीज पर हाउस टैक्स कम किए जाने और दो निजी सीएनजी पंप को जमीन देने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति की बैठक में 12 सदस्य हिस्सा लेंगे। निगम के सदन सचिव ने सभी सदस्यों को बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने आजादी से पूर्व वर्ष 1942 में बने सिंगल स्क्रीन सिनेमा हाल मनोहर टाकीज को टैक्स में छूट दिए जाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने प्रस्ताव में कहा है कि आधुनिक चलचित्र दुनिया में अप्रासंगिक हो चुके इस प्रकार के अधिकांश सिनेमा हाल बंद हो चुके हैं। पुरखों की पहचान बनाए जाने के लिए ऐसे चंद सिनेमा हाल संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में इनसे बड़े-बड़े मल्टीप्लेक्स की तरह हाउस टैक्स वसूलना, कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज और प्रेक्षाकर वसूलना तर्क संगत नहीं है। उन्होंने टैक्स में कटौती का प्रस्ताव पेश किया है। वहीं वैशाली के पार्षद मनोज गोयल ने सरकारी जमीन पर सीएनजी पंप खोले जाने का प्रस्ताव रखा है। यानी सरकारी जमीन को निजी हाथों में दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा कई वार्डों में सड़क, नाली, नाले निर्माण के प्रस्ताव पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें