सुपर विलेज अपार्टमेंट में हेल्थ चेकअप कैंप आज
गाजियाबाद। ‘अमर उजाला’ के अपराजिता अभियान के तहत आईटीएस डेंटल कालेज मुरादनगर के साथ मिलकर रविवार को राजनगर एक्सटेंशन के सुपर विलेज अपार्टमेंट में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। शिविर में डेंटल कालेज के दंत चिकित्सक समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाला यह कैंप दोपहर दो बजे तक चलेगा। शिविर में लोग दांतों व स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करा सकेंगे। खासकर दांतों में पीलापन, बदबू आना व सड़न जैसी समस्या से परेशान हैं तो आप चिकित्सकों से निशुल्क सलाह ले सकते हैं।