फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन योजना के हकदार होंगे जिले के ३५ हजार व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन योजना का 35 हजार व्यापारियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा व्यापारी पेंशन योजना लागू करने के बाद इसमें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना से जिले के करीब 35 हजार व्यापारियों को लाभ होगा। केंद्र सरकार की ओर से व्यापारियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
पेंशन योजना का लाभ डेढ़ करोड़ रुपये या इससे कम सालाना बिक्री वाले व्यापारियों को दिया जाएगा। खुदरा व्यापारियों के अलावा इस योजना में एलआईसी के एजेंट, प्रापर्टी डीलर, ढाबे-रेस्टोरेंट से जुड़े व्यापारी भी शामिल हो सकेंगे। अन्य व्यापार में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करने वाले व्यापारी भी योजना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन के बाद करीब 55 से 200 रुपये तक जमा करने होंगे। 60 वर्ष की आयु केबाद व्यापारी को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के तौर पर दी जाएगी। जिले में करीब 35 हजार खुदरा व्यापारी पेंशन योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कॉमन सर्विस सेंटर से कराएं रजिस्ट्रेशन
भारतीय जीवन बीमा निगम और सूचना प्रसारण विभाग के जरिए केंद्र सरकार ने योजना को लागू किया है। कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन होंगे। व्यापारी को इसके लिए आयु प्रमाण पत्र और व्यापार से संबंधित अन्य दस्तावेज देने होंगे। 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के व्यापारी योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन में सहयोग के लिए कुछ व्यापारी संगठन भी शामिल किए जा सकते हैं।
---
व्यापारी पेंशन योजना लागू कर केंद्र सरकार ने व्यापारियों के हितों को समझा है। पेंशन में दी जाने वाली राशि को थोड़ा बढ़ाने की जरूरत है।
तिलकराज अरोड़ा, महामंत्री
उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
---
व्यापारी हितों के लिए यह जरूरी कदम केंद्र सरकार ने उठाया है। व्यापारी पेंशन योजना का लाभ देश भर के व्यापारियों को मिलेगा।
विपिन गोयल, अध्यक्ष
संजयनगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें