फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के लिए बीमा योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बार काउंसिल की मदद से वकीलों का होगा बीमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद जल्द ही कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले तीन हजार वकीलों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। बार एसोसिएशन सभी वकीलों को हेल्थ बीमा कराने के लिए बार काउंसिल की मदद ले रहा है। नवंबर तक वकीलों को हेल्थ पॉलिसी मिल सकती है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव विजय गौड़ ने बताया कि वह और अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी पिछले दिनों प्रयागराज गए थे। जहां उन्होंने हाईकोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों और बार काउंसिल के पदाधिकारियों से बातचीत की थी। उन्हें गाजियाबाद की बार एसोसिएशन व कचहरी की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से वकीलों के लिए हेल्थ बीमा और आवास की योजनाओं के बिंदुओं पर बातचीत की गई। सचिव ने बताया कि काउंसिल ने वकीलों के मदद करने का आश्वासन दे दिया है। इसके बाद अब बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बीमा पॉलिसी बेचने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही हैं, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि वकीलों को कौन सी पॉलिसी दी जाए। इसके अलावा जीडीए अधिकारियों को आवास के आवंटन के लिए पत्र भी लिखा गया है। वहीं, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी से मिलकर बार पदाधिकारियों ने बार सभागार से लेकर एसएसपी दफ्तर तक के लिए सड़क का प्रस्ताव भी पास कराया है, जिससे कचहरी में पानी भरने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें