फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड पर हल्के वाहन बंद, मोदीनगर में टेंपो पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर हल्के वाहन बंद, मोदीनगर में टेंपो पर रोक
विज्ञापन

गाजियाबाद। डायवर्जन के चलते ट्रैफिक का दबाव झेल रहा जीटी रोड शुक्रवार को पांचवें दिन भी जाम की गिरफ्त में रहा। डीएम अजय शंकर पांडेय व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व ट्रैफिक के इंतजाम जांचे। कांवड़ियों से भी वार्ता की। शुक्रवार सुबह भी गाजियाबाद-मेरठ रोड पर सुबह से ही जाम की स्थिति पैदा हो गई। घर से निकलते ही लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। वहीं, मेरठ रोड पर हल्के वाहनों को वाया हापुड़ निकाला गया। इससे एनएच-9 भी जाम की गिरफ्त में आ गया। सुबह आठ बजे के बाद जाम लगना शुरू हुआ, जिसके बाद करीब दस किमी तक वाहन रेंगते हुए अपने गन्तव्यों तक पहुंचे। मोदीनगर में शुक्रवार को करीब पांच किमी तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने कस्बे में ऑटो व टैंपो का संचालन बंद करा दिया। एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि मेरठ रोड के सभी कट बंद कर दिए गए हैं। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को मोदीनगर में वाया हापुड़ निकाला जा रहा है। हल्केवाहनों को भी इस रूट से डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर जाम ने रुलाया
डायवर्जन प्लान के मुताबिक, वसुंधरा की ओर से आने वाले सभी वाहनों को मेरठ तिराहे से जीटी रोड पर भेजा जा रहा है। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति विकट होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें