फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट फिल्म की आड़ में छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म की आड़ में दिल्ली की छात्रा से अश्लीलता, डायरेक्टर के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

गाजियाबाद। शार्ट फिल्म बनाने का झांसा देकर कथित डायरेक्टर द्वारा दिल्ली की एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, दिल्ली निवासी छात्रा एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। छात्रा एक बार मेरठ रोड स्थित एक स्कूल में किसी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी। वहां, उसकी मुलाकात स्कूल की शिक्षिका से हुई। दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी। आरोप है कि शिक्षिका ने छात्रा को एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर से मिलवाया। कहा कि दो तीन माह में फिल्म पूरी हो जाएगी, लेकिन दो साल तक शूटिंग चलती रही। कुछ दिन पहले फिल्म का डायरेक्टर बदल गया। डायरेक्टर ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था, जो एक सोसायटी में फ्लैट लेकर शूटिंग करता था। आरोप है कि शूटिंग की आड़ में डायरेक्टर ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। सिहानीगेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें