फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट टेरेसा स्कूल के बाहर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट टेरेसा स्कूल के बाहर अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सेंट टेरेसा स्कूल के बाहर नगर निगम और पार्षद की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम और पार्षद के कारण जलभराव की समस्या हो रही है। नालों को पाटा नहीं जा रहा है, जिससे विद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के बाद अभिभावक वापस चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के बाहर काफी संख्या में अभिभावक एकत्र हुए। अभिभावकों ने जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर नगर निगम और पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद और नगर निगम को समस्या के समाधान के लिए कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसका खामियाजा एक अभिभावक को भुगतना पड़ा। आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही के कारण ही छात्र दीपांशु की नाले में गिरने से मौत हो गई थी। अगर, निगम के अधिकारी पहले ही सतर्क हो जाते तो एक छात्र की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि ऐसी दूसरी घटना न हो इसके लिए पार्षद और नगर निगम को जागने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाए। नालों को पाटा जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें