फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम अधिकारी के पिता के खाते से उड़ाए 1.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठगों का आतंक जारी है। चार दिन के अंदर विद्युत निगम केरिटायर चीफ इंजीनियर तथा वसुंधरा रेजीडेंशियल सोसायटी के फैसिलिटी ऑफिसर को लाखों रुपये की चपत लगाने के बाद ठगों ने अब गौतमबुद्धनगर निवासी कस्टम अधिकारी के पिता को शिकार बनाया है। दो दिन में खाते से एक लाख 20 हजार निकाल लिए गए। मोबाइल में मैसेज आने पर घटना का पता चल सका। एसपी सिटी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर के गांव चित्याना बुजुर्ग निवासी चमन सिंह (66) निजी कंपनी के सेवानिवृत्त फोरमैन हैं। उनके पुत्र राजीव कुमार चेन्नई में कस्टम अधिकारी हैं। चमन सिंह का नगर कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उनका कहना है कि बीती 13 जुलाई को उनके मोबाइल पर दोपहर डेढ़ बजे से शाम तक 11.80 रुपये कटने के चार मैसेज आए, जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

रात करीब 10 बजे 25 हजार रुपये तथा पांच मिनट बाद 5 हजार रुपये कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उन्होंने एटीएम ब्लॉक करा दिया। अगले दिन रविवार था, लिहाजा 15 जुलाई को वह बैंक गए तो पता चला कि खाते से एक लाख 20 हजार रुपये निकल गए हैं। उन्होंने 16 जुलाई को एसपी सिटी को शिकायत दी, जिनके आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मैसेज न देखता तो 22 लाख भी निकल जाते
चमन सिंह का कहना है कि 2009 में उनकी जमीन ग्रेटर नोएडा में एक्वायर हुई थी। उसका पैसा खाते में था। अगर वह 25 हजार रुपये कटने का मैसेज न देखते तो ठग खाता ही खाली कर देते। उन्होंने बताया कि कार्ड ब्लॉक कराने के बाद उनके खाते में 22 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।

एयरटेल कंपनी के खिलाफ जाएंगे
चमन सिंह का कहना है कि उनकेपास एयरटेल कंपनी का सिम है। 27 जून के बाद खाते से रकम ट्रांसफर की। 12 व 13 जुलाई को ठगों ने उनके खाते से शॉपिंग की, एटीएम से पैसे निकाले तथा खरीदारी भी की, लेकिन मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने उन्हें मैसेज नहीं भेजे। 11.80 रुपये कटने केचार मैसेज के अलावा 25 हजार व 5 हजार का मैसेज मिला। वह इस संबंध में एयरटेल कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें