गाजियाबाद में खेत से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। घर में खून के निशान देखकर परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 10 साल की बच्ची शुक्त्रस्वार सुबह मां के साथ खेत पर काम करने गई थी। पड़ोस में रहने वाला युवक भी खेत पर काम करने गया था। दोपहर करीब एक बजे बच्ची खेत से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक भी बाइक से लौटने लगा। रास्ते में बच्ची को उसने बाइक पर बैठा लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
रास्ते में झाड़ियों के पास बाइक रोककर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को धमकी देकर झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने कहा कि अगर किसी से कहा तो हत्या कर दी जाएगी। इसी बीच बच्ची की मां पहले घर पहुंच गई। जब उन्हें बच्ची घर पर नहीं मिली तो तलाश की। कुछ ही देर में बच्ची घर आ गई। उसके कपड़ों में खून के निशान लगे हुए थे।
पूछे जाने पर बच्ची ने आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।