फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएच शिक्षक संघ चुनाव में विवाद, दो गुटों ने घोषित किए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएच शिक्षक संघ चुनाव में विवाद, दो गुटों ने घोषित किए अध्यक्ष
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक संघ चुनाव में हंगामा खड़ा हो गया। कॉलेज में शिक्षकों के दो गुटों की ओर से अलग-अगल चुनाव प्रक्रिया के तहत शिक्षक संघ अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई। चुनाव में पहले गुट पर अवकाश और स्थानांतरित शिक्षकों को वोटिंग का अधिकार नहीं दिए जाने से नाराज दूसरे गुट के शिक्षकों ने पहले तो चुनाव का बहिष्कार कर दिया। फिर नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। शिक्षक संघ चुनाव में दिनभर चले घमासान से कॉलेज में अध्यापकों के बीच आपसी कलह सतह पर आ गई है। दोनों गुट अपनी चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार कराने का दावा कर रहे हैं।
----
एक गुट के डॉ. कुमुदेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष:
एमएमएच कॉलेज में शिक्षकों के पहले गुट की ओर से चुनाव अधिकारी पूर्व प्राचार्य डॉ. भीष्म कपूर, डॉ. प्रभा रानी और डॉ. स्मृति रायजादा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। पहले गुट की चुनाव प्रक्रिया के बाद डॉ. कुमुदेश कुमार सिंह को अध्यक्ष चुनाव गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. दीप्ति रानी, सचिव पद पर डॉ. क्रांति बोध, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अल्पना रानी और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अजीत सिंह का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. अनिल गोविंदन, गार्गी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मूलचंद वर्मा और इनाम-उर-रहमान शामिल हैं। पहले गुट को कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान का समर्थन रहा।
विज्ञापन

----
दूसरे गुट की डॉ. ईशा शर्मा बनी अध्यक्ष:
पहले गुट पर शिक्षक चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए दूसरे गुट ने अगल चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया। दूसरे गुट की ओर से चुनाव प्रक्रिया के बाद डॉ. ईशा शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संजय मिश्रा, सचिव पद पर डॉ. सुभाषिनी शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. सीमा कोहली और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. जमुना प्रसाद ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. रवींद्र प्रताप पटेल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मूलचंद वर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह और डॉ. इनाम-उर-रहमान शामिल रहे। चुनाव प्रक्रिया को मुख्य चुनाव अधिकारी व पूर्व प्राचार्य डॉ. एमके जैन, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. अल्पा सिंह और डॉ. सीता राठौर के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
----
कोट..
दो माह की लंबी प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव:
1. पहले गुट के शिक्षक संघ अध्यक्ष बने डॉ. कुमुदेश कुमार सिंह ने कहा कि दो माह की लंबी चुनाव प्रक्रिया के तहत शिक्षक संघ चुनाव कराए गए। दिसंबर में जीबीएम और फिर चुनाव प्रक्रिया के तहत 17 फरवरी को नामांकन और 21 को चुनाव प्रस्तावित था। दूसरा पक्ष छुट्टी पर या फिर दूसरे जगह स्थानांतरित शिक्षकों को वोटिंग की गैरवाजिब कर रहा था। दूसरे पक्ष ने तो नियम विरुद्ध चुनाव बहिष्कार के बाद आधे घंटे में चुनाव अधिकारी नियुक्त कर एक घंटे में पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली।
विज्ञापन

---
कार्यकारिणी सदस्य उनके साथ, अपने में शामिल किए नाम:
2. दूसरे गुट में शामिल शिक्षक डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि पूर्व में शिक्षक संघ चुनाव में छुट्टी या फिर स्थानांतरित शिक्षकों को भी वोटिंग का अधिकार दिया गया है। इस बार मनमानी करते हुए सालों से चले आ रहे नियम को ही हटा दिया। उनकी चुनाव प्रक्रिया में अधिकांश शिक्षकों ने भाग लिया। पहले गुट की ओर से जिन कार्यकारिणी सदस्यों का नाम लिया गया है, उनमें से डॉ. मूलचंद वर्मा और इनाम-उर-रहमान हमारे गुट के साथ हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें