महामाया स्टेडियम के 51 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, 15 साल के खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोरोना ने दस्तक दे दी है। खेल विभाग की ओर से 18 से 20 जनवरी तक स्टेडियम में पंजीकृत के साथ घूमने आने वाले खिलाड़ियों की कोरोना जांच कराई गई थी। इनमें से 51 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में खेल विभाग ने रविवार तक स्टेडियम में सैनिटाइजेशन कराकर सोमवार को स्टेडियम खोलने का निर्णय लिया है।
.....
295 खिलाड़ियों की हुई कोरोना जांच:
खेल विभाग की ओर से 295 खिलाड़ियों की कोरोना जांच कराई गई। फिर दो दिन स्टेडियम में टहलने और प्रैक्टिस करने वालों की जांच कराई गई। 21 जनवरी को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल प्रभाव से स्टेडियम बंद कर दिया गया। संक्रमित खिलाड़ियों के साथ उनके संपर्क में रहे खिलाड़ियों को एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
.....
खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद से लगातार विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। स्टेडियम में 15 साल से कम उम्र की खिलाड़ियों का प्रवेश वर्जित होगा। एथलेटिक सहित खुद खेले जाने वाले खेलों में ही खिलाड़ियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।
पूनम विश्नोई, खेल अधिकारी