फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन आज, 123639 नाम और जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची का प्रकाशन आज, 123639 नाम और जुड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में इस बार जिले में 123639 मतदाता और जुड़ गए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को किया जाएगा। 3.20 फीसदी मतदाता बढ़ गए हैं। साहिबाबाद विधानसभा में सबसे अधिक 30436 मतदाता बढ़े हैं। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 2899484 हो गई है।
एडीएम एफआर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 728 मतदान केंद्रों पर सूची बीएलओ के माध्यम से भेजी जाएगी। 3353 बूथों पर सूची का प्रकाशन होगा। अपने अपने बूथ पर पहुंचकर लोग सूची देख सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी सूची देखी जा सकती है।
विज्ञापन

2021 में जहां जिले में 2809656 मतदाता पांचों विधानसभा में थे। नवंबर में चलाए गए मतदाता विशेष अभियान में 33811 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। 5623 वोटरों की मृत्यु होने, 9774 के अन्यत्र चले जाने, 18414 के दो जगह नाम होने के चलते सूची से हटाए गए।
अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद भी जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं आ सका होगा वह तहसील में फार्म जमा कर नाम जुड़वा सकता। निर्वाचन विभाग का कहना है कि नामांकन के एक हफ्ते पहले तक आवेदन कर नाम जुड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन

---------
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता ट्रांसजेंडर बढ़े मतदाता फीसदी
साहिबाबाद 571503 440594 57 30436 3.01
गाजियाबाद 258547 210934 24 14598 3.11
लोनी 283804 226732 30 18993 3.72
मुरादनगर 245261 208684 32 14288 3.01
मोदीनगर 178327 152531 36 7446 2.25
धौलाना आंशिक 67639 54739 10 4051 3.31
------------------------------------------------------------
लोनी में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं
लोनी विधानसभा क्षेत्र में नए वोटरों में महिला वोटरों की संख्या जहां 10627 हो गई है वहीं नए पुरुष मतदाताओं की संख्या 10570 है। लोनी में महिला मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें