फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनाभाव के कारण रुके हैं कई विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फंड न आने की वजह से अधूरे पड़े हैं कॉलेज, सद्भाव मंडप के निर्माण
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना 2018-19 के तहत प्रस्तावित डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज से लेकर सद्भाव मंडप का काम पैसे की कमी के कारण बाधित है। इन सभी योजनाओं को मार्च 2022 में पूरा हो जाना है, लेकिन अभी तक किसी की पहली किश्त आई है तो किसी के निर्माण के लिए बजट शासन से नहीं मिला है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विभाग द्वारा लोनी में सद्भाव मंडप, मसूरी इंटर कॉलेज और लोनी में डिग्री कॉलेज के प्रस्ताव दिए गए थे। यह प्रस्ताव 2019 में शासन से स्वीकृत हो गए थे, लेकिन अभी तक इनका कार्य पूरा नहीं हो पाया है, क्योंकि शासन से बजट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

-----
सद्भाव मंडप
असालतपुर लोनी में सद्भाव मंडप का निर्माण, निर्माणकारी कंपनी यूपीपीसीएल कुल लागत 2.34 करोड़, पूर्ण होने की तिथि मार्च 2022, अभी तक 70 लाख की पहली किश्त मिली है।
------
लोनी में डिग्री कॉलेज
धरौटी खुर्द लोनी में 2019 में स्वीकृति मिली थी। कुल लागत 9.42 , पूर्ण होने की तिथि 2022 मार्च है। पहली किश्त 80 लाख आई थी, जिसको खर्च किया जा चुका। उसके बाद कोई किश्त नहीं आई है जिसकी वह से कार्य बाधित है।
----
मसूरी इंटर कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज मसूरी रजापुरी में प्रस्तावित। 2019 में शासन से स्वीकृति मिली है। कुल लागत 4.18 करोड़ की है। यूपीपीसीएल निर्माणकारी कंपनी है। कार्य पूरा होने की तिथि 2022 मार्च है।
विज्ञापन

-----
कोट्स
लोनी के डिग्री कॉलेज के लिए शासन से दूसरी किश्त जारी हो गई है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। अन्य योजनाओं के लिए भी शासन से जल्द किश्त जारी होनी है।
अमृता सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें