फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में शहर को मिलेंगे पांच स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में शहर को मिलेंगे पांच स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
विज्ञापन

गाजियाबाद। नए साल में शहर के खिलाड़ियों को नगर निगम नई सौगात देगा। निजी संस्थाओं के साथ मिलकर नगर निगम शहर में पांच बड़े स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई अन्य पूर्व खिलाड़ी ने इन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालन में दिलचस्पी दिखाकर नगर आयुक्त को प्रपोजल दिया है। जनवरी में कांप्लेक्स संचालन के लिए अनुबंध कर जून तक इन्हें तैयार कर लिया जाएगा।
नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 65 हजार वर्ग मीटर जमीन पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के सामने डूंडाहेड़ा की जमीन पर बनाया जाएगा। इनके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में दो और साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र व साहिबाबाद क्षेत्र में एक-एक कांप्लेक्स बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) पैटर्न पर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कांप्लेक्स में इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल की सुविधा ‘पे एंड प्ले’ के आधार पर मिलेगी। नगर निगम सिर्फ किराए पर जमीन देगा, इसके बाद कांप्लेक्स बनाने में होने वाले खर्च का वहन संस्थाएं करेंगी। इन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण से जहां खिलाड़ियों को खेल मैदान मिल जाएंगे, वहीं नगर निगम की जमीन की सुरक्षा भी होगी। यह जमीन कब्जे से बच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन खेलों की सुविधा मिलेगी
क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, आर्चरी, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो।
---
आमदनी में हिस्सेदारी भी लेगा निगम
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम इन कांप्लेक्स के लिए दी जाने वाली जमीन का न्यूनतम किराया तय किया जाएगा। तीसरे साल किराया बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया जाएगा और पांच साल बाद आमदनी का 20 फीसदी हिस्सा या किराए में से जो भी रकम ज्यादा होगी, वह नगर निगम को मिलेगी। इससे नगर निगम को हर साल करोड़ों की आमदनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें