फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१९ करोड़ से चौड़ी होगा पाइप लाइन मार्ग, २० साल बाद पूरी होगी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
19 करोड़ से चौड़ा होगा पाइप लाइन मार्ग, 20 साल की मांग हुई पूरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर गंगाजल प्लांट से लोनी तक पाइप लाइन मार्ग चौड़ा होगा। दिल्ली जल बोर्ड ने यूपी जल निगम को इसके लिए मंजूरी दे दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण पर 19.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 19 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण से मुरादनगर से टीला मोड़, लोनी और दिल्ली जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी, उन्हें लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
दिल्ली के लिए गंगाजल आपूर्ति करने वाली यूपी जल निगम की दिल्ली संपूर्ति इकाई इस मार्ग का रखरखाव करती है। यह मार्ग दिल्ली के लिए आपूर्ति करने वाली गंगाजल पाइप लाइन की देखरेख के लिए बनाया गया था। दिल्ली जल संपूर्ति इकाई के अधिकारियों ने दिल्ली जल बोर्ड को इस सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर भेजी थी। इसमें कटौती करके दिल्ली जल बोर्ड ने 19.73 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के बाद जल निगम ने अब सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांच जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। जल निगम के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर फरवरी में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
दो मीटर बढ़ जाएगी चौड़ाई
मुरादनगर से दिल्ली तक पाइप लाइन के बगल में बनाई गई इस सड़क की चौड़ाई अभी 3.4 मीटर है। मुरादनगर से टीला मोड़ तक इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इसकी वजह से यह सड़क जर्जर हो चुकी है। इस पर आवागमन मुश्किल हो गया है। शमशेरपुर, टीला मोड़, फर्रुखनगर समेत कई गांवों के लोग इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग करीब दो दशक से कर रहे थे। अब उनकी यह मांग पूरी हुई है। जल निगम ने मुरादनगर से टीला मोड़ तक इस मार्ग की चौड़ाई करीब दो मीटर बढ़ाकर लगभग साढ़े पांच मीटर करने का निर्णय लिया है। हालांकि टीला मोड़ से दिल्ली तक मार्ग की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

----
छह माह में पूरा होगा काम
जल निगम के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि कार्यादेश जारी करने के बाद इस मार्ग का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। छह माह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें