फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन में कोरोना जांच बढ़कर हुई डेढ़ गुना

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन में कोरोना जांच बढ़कर हुई डेढ़ गुना
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अब जांच भी बढ़ गई है। छह दिन पहले तीन से साढ़े तीन हजार लोग और अब चार से पांच हजार लोग जांच करा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 5136 लोगों की कोरोना जांच हुई।
डीएसओ (जिला सर्विलांस अधिकारी) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पंद्रह दिन पहले संक्रमण कम होने पर लोग जांच कराने से बचते थे। सिर्फ वही लोग जांच करा रहे थे, जिन्हें किसी तरह के ऑपरेशन कराने की जरूरत पड़ती थी या कहीं बाहर जाना होता था। इस समय बुखार और सर्दी होने पर भी लोग स्वत: जांच कराने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं। डीएसओ ने बताया कि इस समय 63 टीमें जांच कर रही हैं। शहरी क्षेत्र के 28 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पहली बार जांच शुरू की गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 की जगह बढ़ाकर 28 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी वाले जांच का करते हैं विरोध
जांच टीम के सदस्य अभिनव ने बताया कि कई सोसायटियों में जांच शिविर का एओए पदाधिकारी विरोध करते हैं। जबकि कुछ सोसायटियां ऐसी हैं जहां पर लोग शिविर लगाने में पूरा सहयोग करते हैं। अभिनव का कहना है कि कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि टीम के सदस्यों को सैंपल लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। सीएमओ डॉ. भवतोष श्ंाखधार ने लोगों से अपील की है कि जांच करने में टीम का सहयोग करें। इससे संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। ऐसा संक्रमित व्यक्ति जिसको कोई लक्षण नहीं है वह संक्रमण फैला सकता है।
कोरोना जांच टीम की स्थिति
ग्रामीण क्षेत्र में पहले 16 अब 28
नगरीय क्षेत्र में पहले 12 अब 28
मोबाइल टीम पहले 05 अब 07
-------
छह दिन में जांच और संक्रमित
तारीख - सैंपल - पॉजिटिव
25 दिसंबर - 5136 - 09
24 दिसंबर - 4783 -09
23 दिसंबर - 5369 - 07
22 दिसंबर - 4570 -03
21 दिसंबर - 5145 - 01
20 दिसंबर - 3641 - 06
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें