फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ से चमकेंगी औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ करोड़ से चमकेगी औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें
विज्ञापन

गाजियाबाद। महानगर के औद्योगिक क्षेत्रों की जर्जर हो चुकी सड़कों की दशा सुधारने की नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अमर उजाला ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बदहाल सड़कों का प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। अब निगम ने आठ करोड़ 31 लाख से सड़कों को चमकाने का निर्णय लिया है। नए साल में सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। ऐसे में सड़क निर्माण की औद्योगिक क्षेत्रों की एसोसिएशन की मांगें जल्द पूरी हो जाएंगी।
आठ औद्योगिक क्षेत्रों को होगा लाभ
नगर निगम की ओर से आनंद औद्योगिक क्षेत्र में आईटीएस के पास अंडरपास को जाने वाली सड़क, आनंद औद्योगिक क्षेत्र में जेपी फैब्रिक से प्लांट संख्या 135 की जर्जर सड़क, वार्ड-25 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में थर्मोडिन इंजीनियरिंग से लूम क्राफ्ट्स तक सड़क निर्माण, वार्ड-25 के विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-9 की सर्विस रोड, साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र से अंबेडकर पार्क तक की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्र में सड़कें गायब, लोग उठा रहे आवाज
कई औद्योगिक क्षेत्रों में अर्से से सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में सड़कें टूटने के साथ कई स्थान पर सड़कों का नामोनिशान खत्म हो गया है। उद्यमियों ने उद्योग बंधु की बैठकों में कई बार बदहाल सड़कों का मामला उठाया। साथ ही निगम अधिकारियों से भी मिलकर सड़क निर्माण कराने की मांग की। इसके बाद निगम अधिकारियों ने सड़कों का निर्माण कार्य कराने का फैसला किया है। निगम मुख्य अभियंता एनके सिंह का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने ही अगले माह वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें