फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल टेंडरों के फेरर में फंसे 60 करोड़ के निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल टेंडरों के फेर में फंसे 60 करोड़ के निर्माण
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की जनता दो साल से विकास कार्यों का इंतजार कर रही है, लेकिन नगर निगम अधिकारी टेंडर ही नहीं खोल पाए। बोर्ड फंड के 60 करोड़ के निर्माण के साथ पानी, सीवर लाइनों के 15वें वित्त आयोग के फंड से होने वाले काम भी शुरू नहीं हो पाए हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आने से अब पार्षदों की चिंता बढ़ने लगी हैं। जनवरी में आचार संहिता लागू हुई तो निर्माण कार्यों के लिए अप्रैल-मई तक इंतजार करना पड़ेगा।
नगर निगम ने अगस्त माह में हुई बोर्ड बैठक में प्रत्येक वार्ड में एक-एक करोड़ के निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव पास किया था। पहले चरण में 60 लाख और दूसरे चरण में हर वार्ड में 40 लाख के काम कराए जाने हैं। नगर निगम के निर्माण विभाग ने सभी वार्डों में 60-60 लाख के काम कराने के लिए करीब तीन माह पहले टेंडर कॉल कर लिए थे, लेकिन अभी तक वर्क ऑर्डर भी जारी नहीं हुए हैं। 27 नवंबर को हुई निगम की बोर्ड बैठक में भी यह मुद्दा गूंजा था, पार्षदों ने काम शुरू न होने पर विरोध जताया था। नगरायुक्त ने 15 दिन में निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था। 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन काम शुरू होने तो दूर अभी तक कार्यादेश भी जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

सरकार से मिले अनुदान के काम भी न हुए शुरू
15वें वित्त आयोग के फंड से जलकल विभाग को नलकूप लगाने, रीबोर कराने और सीवर लाइनें डाली जाने के काम कराने हैं। जलकल विभाग के अधिकारी करीब एक माह पहले टेंडर का विज्ञापन समाचार पत्रों में जारी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक टेंडर लिस्ट भी फाइनल नहीं कर पाए। अब अगर जलकल विभाग टेंडर जारी करता है तो करीब डेढ़ महीना इसे पूरा करने में बीत जाएगा, तब तक आचार संहिता लागू हो जाएगी तो यह काम अटक जाएंगे।
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए वर्क ऑर्डर जारी होने का इंतजार
- वार्ड-14 पी ब्लॉक में नाला निर्माण
- चिरंजीव विहार में इंटरलॉकिंग टाइल्स से गली निर्माण।
- ब्रजविहार सी-ब्लॉक में गली और नाली निर्माण।
- महाराजपुर में दो स्थानों पर यूरिनल और यात्री शेड बनाने का काम।
- वार्ड-32 नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम।
- वार्ड-33 में सीसी रोड व नाली निर्माण।
- हबीब कॉलोनी के मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण
- रेलवे रोड पर आरसीसी नाले का निर्माण।
- वैशाली सेक्टर-1 में सड़कों पर थर्मोप्लास्ट व कैट आई लगाने का काम।
- चंद्रनगर में साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम।
- कविनगर जी-ब्लॉक में फुटपाथ बनाने का काम।
बयान
32 निर्माण कार्यों के वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। बाकी कार्यों के कार्यादेश भी जल्द जारी करने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा करेंगे। आचार संहिता लागू होने से पहले सभी विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। - आशा शर्मा, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें