फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु सिपाही को डंडे से पीटा, निर्वस्त्र कर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु सिपाही को डंडे से पीटा, निर्वस्त्र कर दौड़ाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस लाइन में रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के अनुदेशक संजय कुमार द्वारा फिरोजाबाद के प्रशिक्षु सिपाही बालकिशन वर्मा को डंडे से पीटने और निर्वस्त्र कर आरटीसी मैदान में दौड़ाने का मामला सामने आया है। पिटाई से सिपाही चोटिल भी हो गया। घटना के संबंध में सिपाही ने अनुदेशक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना टूंडला, फिरोजाबाद के गांव मेहरी निवासी बालकिशन वर्मा गाजियाबाद पुलिस लाइन की टोली नंबर-2 में रिक्रूट सिपाही हैं। उनका कहना है कि 15 नवंबर को वह मेरठ में एसआई भर्ती परीक्षा देकर पुलिस लाइन आया थे। आमद कराकर जैसे ही वह बैरक में गया और ट्रेनिंग के लिए तैयार हो रहा था, इसी दौरान ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के अनुदेशक संजय कुमार डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। सिपाही का आरोप है कि अनुदेशक ने उसे निर्वस्त्र कर आरटीसी परिसर में दौड़ाया।
विज्ञापन

मिन्नत करता रहा सिपाही और पीटता रहा अनुदेशक
बालकिशन वर्मा का कहना है कि वह बचने के लिए अनुदेशक से मिन्नत करता रहा, लेकिन वह नहीं माने और डंडे से पीटते हुए निर्वस्त्र कर घुमाते रहे। अनुदेशक पर आरोप है कि अनुदेशक ने उसे बर्खास्त करा देने की धमकी भी दी। पिटाई से उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।
गैरहाजिर होकर आया था सिपाही, उस्ताद की बात भी नहीं मानी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या रिक्रूट सिपाही के आरोपों में सत्यता नहीं पाई गई है। सिपाही गैरहाजिर होकर पुलिस लाइन पहुंचा था। साथ ही उसने उस्ताद का निर्देश मानने से भी इनकार कर दिया। नोकझोंक होने पर सिपाही बैरक में गया और अपनी टोली के किसी व्यक्ति से खुद को डंडे से पिटवाया और फिर अनुदेशक पर पिटाई का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

कोट.....
रिक्रूट सिपाही ने अनुदेशक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- आकाश पटेल, एएसपी लाइंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें