फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे रिमांड पर रहा गिरीश पाल त्यागी, पुलिस ने सीन दोहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे रिमांड पर रहा गिरीश पाल त्यागी, पुलिस ने सीन दोहराया
विज्ञापन

गाजियाबाद। नरेश पाल त्यागी हत्याकांड में सिहानी गेट थाना पुलिस ने मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के भाई गिरीश पाल त्यागी को चार घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस आरोपी को डासना जेल से रविवार सुबह 11 बजे लेकर राजनगर एक्सटेंशन रोड पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के दफ्तर पर पहुंची। यहां पर गिरीश पाल त्यागी ने हत्या से जुड़े कई राज खोले। पुलिस ने हत्या की साजिश के सीन को दोहराया।
विवेचक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी गिरीश पाल त्यागी को डासना जेल से लेकर राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे। यहां जितेंद्र त्यागी के कार्यालय पर मामा नरेश पाल त्यागी की हत्या के बारे में पूछताछ की गई। गिरीश ने बताया कि इसी कार्यालय पर मामा की हत्या की साजिश रची गई थी। शूटर कहां से बुलाने हैं और उनको कितने पैसे देने हैं। पूरी प्लानिंग के बाद यहां से गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल तक चली प्लानिंग
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरीश पाल त्यागी और जितेंद्र त्यागी में दोस्ती थी। दोनों ने हत्या के एक साल पहले से इसी कार्यालय में बैठकर प्लानिंग शुरू की थी। कई शूटरों से संपर्क किया गया। उसके बाद नौ अक्टूबर 2020 को लोहियानगर में नरेश त्यागी की मार्निंग वॉक के दौरान गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। चार आरोपियों को पहले की गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें