फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा, लोनी को भी मिलेगा गंगाजल, जल निगम बना रहा पीएफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा, लोनी को भी मिलेगा गंगाजल, जल निगम बना रहा पीएफआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार गाजियाबाद के कई क्षेत्रों को गंगाजल आपूर्ति की सौगात देने की तैयारी कर रही है। मोहननगर और राजनगर एक्सटेंशन के बाद अब खोड़ा, विजयनगर और लोनी में भी घरों तक गंगाजल सप्लाई देने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यूपी सरकार के निर्देश पर जल निगम ने खोड़ा, लोनी और विजयनगर क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के लिए पीएफआर (प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट) बनानी शुरू कर दी गई है। इससे पहले मोहननगर, राजनगर एक्सटेंशन और मधुबन-बापूधाम क्षेत्र के लिए ऐसी रिपोर्ट बनाई जा रही है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मोहननगर जोन, विजयनगर का लाइनपार क्षेत्र और राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति बड़ा मुद्दा रहा है। चुनाव की घोषणा से एक साल पहले ही भाजपा ने इन क्षेत्रों में गंगाजल सप्लाई दिए जाने के मुद्दे को हवा दे दी थी। जनता इसे भूली नहीं है और अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा रहेगा। ऐसे में प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद के उन क्षेत्रों में गंगाजल आपूर्ति के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है, जहां पानी का संकट है। इसके बाद जल निगम ने एक पीएफआर खोड़ा व विजयनगर और दूसरी पीएफआर लोनी, मोहननगर व राजनगर एक्सटेंशन में गंगाजल आपूर्ति के लिए तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए जल निगम के इंजीनियर सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----
अब दादरी से लाना पड़ेगा गंगाजल
खोड़ा और विजयनगर में गंगाजल आपूर्ति देने के लिए अब मसूरी गंगनहर से पानी नहीं मिल सकेगा। मसूरी से खोड़ा तक रॉ वाटर (अशोधित गंगा जल) लाने के लिए पाइप लाइन बिछाने की जगह नहीं मिल सकेगी। एनएच-9 के चौड़ीकरण के बाद इसके किनारों पर पाइप लाइन बिछाने की जगह नहीं बची। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि दादरी स्थित एनटीपीसी के आसपास जमीन तलाश करके वहां डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाएगा और वहां से पाइप लाइन बिछाकर शोधित पानी खोड़ा और विजयनगर की कॉलोनियों में सप्लाई किया जाएगा।
----
3 लाख की आबादी को 12 जोन में बांटा गया
जल निगम ने गंगाजल आपूर्ति के लिए खोड़ा को 12 जोन में बांटा है। खोड़ा में शोधित गंगाजल ओवरहेड टैंक में भरा जाएगा और यहां से घर-घर सप्लाई किया जाएगा। इसके लिए खोड़ा में नए ओवरहेड टैंक भी बनाने की प्लानिंग है। जबकि विजयनगर क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के लिए पहले से नेटवर्क मौजूद है।
----
मधुबन-बापूधाम या एक्सटेंशन में बन सकता है प्लांट
मोहननगर जोन, लोनी और राजनगर एक्सटेंशन में गंगाजल आपूर्ति के लिए मधुबन-बापूधाम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा सकता है। यहां सरकारी जमीन उपलब्ध है। जीडीए ने मधुबन-बापूधाम में जमीन अधिग्रहीत कर रखी है। अधिकारियों का कहना है कि मुरादनगर गंगनहर से यहां तक रॉ वाटर लाना भी आसान होगा।
----
दो माह में तैयार हो जाएगी पीएफआर
जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि दो माह में गंगाजल प्लांट के लिए प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद फंडिंग होगी तो करीब तीन साल में प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार चुनाव से पहले गंगाजल आपूर्ति के लिए घोषणा कर सकती है।
---
अधिकारी बोले
पहले गाजियाबाद क्षेत्र के लिए पीएफआर बनाने के निर्देश मिले थे, अब खोड़ा और लोनी क्षेत्र के लिए भी प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई जा रही है। संभावनाएं तलाशी जा रही है कि गंगाजल प्लांट कहां बनाए जा सकते हैं। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद पैसा मिलने पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। - डीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, जल निगम
------
35 करोड़ से सुधरेगी गाजियाबाद के 100 वार्डों की सीवर, पानी की व्यवस्था
- नगर निगम के जलकल विभाग ने 15वें वित्त आयोग के फंड से बनाए प्रस्ताव
गाजियाबाद। शहर के 100 वार्डों में 35 करोड़ रुपये खर्च कर सीवर, पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। नगर निगम के जलकल विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब डेढ़ माह में यह प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

15वें वित्त आयोग के फंड से करीब 12 करोड़ रुपये खर्च कर 15एचपी क्षमता के नलकूप लगाए जाएंगे। शहर में नई सीवर लाइनें डालने पर 12.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 7.24 करोड़ रुपये पेयजल लाइन बदलने और नई लाइनें डालने पर खर्च होंगे। नगर निगम स्टोर में उपकरण और पाइप आदि अन्य सामान खरीदने के लिए जलकल विभाग 4 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि 20 नवंबर को पोर्टल पर टेंडर की लिस्ट अपलोड कर दी जाएगी। दिसंबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें