फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी पथ पर निकला अमर उजाला का चुनावी रथ, जानेगा उत्तर प्रदेश के जज्बात, गाजियाबाद से हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी पथ पर निकला अमर उजाला का चुनावी रथ, जानेगा उत्तर प्रदेश के जज्बात, गाजियाबाद से हुआ आगाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भले ही कुछ वक्त बाकी है, लेकिन सत्ता के लिए संग्राम शुरू हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस या सपा-बसपा, हर कोई चुनावी संग्राम में अपने तरकश के तीर चलाने में जुट गया है। सियासी घमासान में अमर उजाला ने 11 नवंबर से चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ की शुरुआत गाजियाबाद से कर दी है। जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दों पर बात होगी और इन पर नेताओं की राय जानी जाएगी।
दरअसल, अमर उजाला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस विशेष अभियान के तहत जनता की आवाज बनने की ठानी है। ‘सत्ता का संग्राम’ चुनावी रथ के जरिए अमर उजाला आपके मुद्दे उठाएगा। आपकी बातों को देश और प्रदेश के बड़े नेताओं-अफसरों तक पहुंचाएगा। यह आपका अपना मंच है, जहां आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे।
विज्ञापन

------
शहर ने बताई मन की बात, विकास से ही बनेगी बात
गाजियाबाद। तय कार्यक्रम के तहत चुनावी रथ बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे गांधीनगर तिलक टी स्टाल पर पहुंचा। चाय की चुस्कियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर लोगों से चर्चा हुई। करीब 40 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज पर असंतुष्टि जाहिर की। विकास, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य पर लोगों ने अपनी राय रखी। सभी ने एक सुर में कहा कि जो शहर का विकास करेगा, सुरक्षा देगा, वही हमारा नेता होगा। विस्तार से खबर पढ़ने के लिए इन क्यूआर कोड को स्कैन कर पढ़ सकते हैं।
लोहा व्यापारी सुबोध गुप्ता ने कहा कि जिले में अपराध पहले से कम हुआ है। मनोज वोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में गाजियाबाद में तेजी से विकास कार्य हुए है। रैपिड रेल जैसी बड़ी सौगात जिले को मिली है। नीरज गोयल ने कहा कि स्वच्छता के मामले में भी जिला पीछे नहीं है। संजय यादव ने महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर हर वर्ग पर पड़ा है जबकि भ्रष्टाचार हर महकमे में पहले से अधिक बढ़ा है। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद बदलाव आया है। शिक्षाविद श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव अब जाति-धर्म से उठकर विकास के मुद्दे पर होगा। हिमांशु त्यागी ने महंगाई पर कहा कि सुविधाएं भी बढ़ी हैं। ऐसे में महंगाई कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा।
-----------------
12 बजे- राजनगर सेक्टर तीन पार्क
आधी आबादी बोली, सुरक्षा की जो करेगा बात उसी का देंगे साथ
आधी आबादी ने सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना तो की लेकिन महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और महंगाई रोकने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। चुनावी रथ राजनगर सेक्टर-3 के पार्क में पहुंचा और वहां महिलाओं से चुनावों पर चर्चा की।
वंदना चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए कोई महाविद्यालय नहीं खुल पाया। मेघना बंसल ने कहा कि जिस प्रकार पेट्रोल-डीजल, गैस और सभी चीजों पर महंगाई की मार पड़ रही है ऐेसे में शिक्षा और स्वास्थ्य का खर्च मध्यम वर्गीय लोगों के लिए उठाना मुश्किल हो गया है। अनिता नेवटिया ने कहा कि महिला सुरक्षा की बात तो होती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखाई देता। रोजाना चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़, छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। मौके पर रेणू अग्रवाल, भावना, प्रिया गुप्ता, ऊषा रानी, वंदना श्रीवास्तव, रीता गुप्ता, रेणू अग्रवाल, बबीता गोयल आदि मौजूद रहीं। सभी महिलाओं ने चुनावों की पल-पल की जानकारी पाने के लिए अमर उजाला का एप अपने मोबाइल में डाउनलोड किया।
-----------
दो बजे नेहरू स्टेडियम
युवा बोले, जो देगा रोजगार उसकी बनाएंगे सरकार
गाजियाबाद। नेहरू स्टेडियम पहुंचे अमर उजाला चुनावी रथ में पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहे युवाओं ने बेबाकी से अपने मुद्दों पर बात की। युवाओं ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में पहले से बेहतर कार्य होने और सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के स्तर में सुधार होने की बात कही। साथ ही रोजगार परक पाठ्यक्रमों और सुविधाएं बढ़ाने पर जोर भी दिया। पढ़ाई के बाद रोजगार की चिंता युवाओं की बातों में साफ झलकी। रोजगार के मुद्दे पर गंभीरता से काम करने पर जोर दिया।
हाईटेक इंस्टीट्यूट में पत्रकारिता विभाग की छात्रा प्रिया, रूबी और देव ने पहले के मुकाबले अपराधों में कमी और महिलाओं के अधिक सुरक्षित महसूस करने की बात कही। दूसरी ओर छात्रा हर्षिता और दीपिका ने सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि आज भी देर शाम अकेले निकलने में खुद व घरवालों को चिंता होती है।
शाम चार बजे- हिंदी भवन
भाजपा ने विकास कार्य गिनाए, विपक्षी नेताओं ने महिला सुरक्षा पर सत्ता पक्ष को घेरा
गाजियाबाद। सत्ता संग्राम चुनावी रथ बृहस्पतिवार शाम चार बजे राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, समर्थकों और निवासियों के बीच पहुंचा। लोहिया नगर के हिंदी भवन में आयोजित इस चुनावी चर्चा में भाजपा नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियां और विकास कार्य गिनाए तो विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा और जिले की कानून व्यवस्था पर सत्ता पक्ष को घेरा।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि 2017 में भाजपा ने प्रदेश में गुंडाराज के खिलाफ चुनाव लड़ा और उसे काबू भी किया। उन्होंने कहा कि जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी की योजनाओं पर काम किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था समेत सभी मुद्दों पर भाजपा फेल रही है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा जनता को जवाब दे। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन गामा झा ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों का झूठा प्रचार कर रही है। सपा शासन काल में हुए विकास कार्यों के फीते काटकर उन्हें अपने विकास कार्य बता रही है। बसपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद में जब भी बारिश होती हैं तो कॉलोनियां पानी में डूब जाती हैं। 25 साल से नगर निगम की सत्ता संभाल रही भाजपा शहर का विकास नहीं कर पाई। रालोद महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के मामले ने भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को साफ कर दिया है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय सैनिक संस्था के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी, बीके शर्मा हनुमान और सामाजिक कार्यकर्ता वीके अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की सराहना की। चर्चा में आमोल वशिष्ठ, रमेश रमन, मदन प्रधान, मोहन सिंह, महेश राज, मनोज पंडित, दीपक, लोकेश गौतम, चंद्रप्रकाश कंडेरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास
इस विशेष अभियान के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच देगा, जहां आप बातों को रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
ऐसे देख सकेंगे यह विशेष कवरेज
अमर उजाला अखबार और ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर आपको रोजाना कार्यक्रम स्थल की जानकारी दी जाएगी।
- ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व पर आप सभी कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट (आवाज) पर भी उपलब्ध रहेगी।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें